अभाविप के संगठन मन्त्री सहित तीन के खिलाफ महिला प्राचार्य ने की पुलिस को शिकायत : 11 हजार रुपये मांगने का आरोप

इसके बाद रूपये की मांग को लेकर बार बार चेतन गुर्जर द्वारा फोन लगाया जा रहा है। जिससे शासकीय कार्य करने में बाधा उपस्थित हो रही हैं।  शिकायत मे बताया गया की  मेरा स्टाफ विक्षकीय कार्य करने हेतु स्वामी विवेकानंद वाणिज्य महाविद्यालय रतलाम जाता है। ऐसी स्थिति में शासन के समस्त कार्यों को मेरे द्वारा सम्पन्न किया जाता है भविष्य में मेरे साथ कोई अनहोनी होती है तो सम्पूर्ण जवाबदारी बिनोद सिरोही एवं  चेतन गुर्जर की रहेगी

Jun 13, 2025 - 16:03
 0
अभाविप के संगठन मन्त्री सहित तीन के खिलाफ महिला प्राचार्य ने की पुलिस को शिकायत : 11 हजार रुपये मांगने का आरोप

रतलाम ( प्रकाशभारत न्यूज) अखिल भारतीय विधार्थी परिषद के जिला संगठन मन्त्री सहित अभाविप के तीन कार्यकर्ताओ के खिलाफ नामली महाविद्यालय की महिला प्राचार्य ने अवैध रूप से 11 हजार रूपये की मांग करने और नहीं देने पर स्थानतरण कराने की धमकी की लिखित शिकायत पुलिस को हुई हैं।

शासकीय कला एवं विज्ञान महाविद्यालय रतलाम के प्राचार्य, उच्च शिक्षा विभाग  उज्जैन के अतिरिक्त संचालक उज्जैन, जिलाधीश रतलाम, रतलाम ग्रामीण विधायक,  रतलाम भाजपा जिला अध्यक्ष  एसपी रतलाम सहित नामली पुलिस थाना  प्रभारी को की गई शिकायत मे नामली महाविद्यालय की प्रभारी  प्राचार्य डॉ शोभा राठौर ने बताया की वह सहायक प्राध्यापक (राजनीति विज्ञान) शासकीय महाविद्यालय नामली में पदस्थ होकर प्राचार्य पद का अतिरिक्त कार्य सम्पादित कर रही हैं।  19 अप्रैल 2025 को  चेतन गुर्जर अपने साथी के साथ महाविद्यालय नामली में उपस्थित होकर मुझ  से रूपये की मांग की गई। मेरे द्वारा मना किये जाने पर धमकी दी गई कि आपका स्थानांतरण अन्यत्र करवा दूंगा | ओर आपको ससपेंड कराऊंगा तथा मेरी अनुमति के बिना मेरी वीडियो भी बनाई। शिकायत मे प्रभारी प्राचार्य ने निवेदन किया की उक्त वीडियो का दुरुप्रयोग न हो इसलिए वीडियो को डिलीट करवाया जाए |  इसके बाद मेरे खिलाफ19 अप्रैल 2025 को शासकीय कला एवं विज्ञान महाविद्यालय रतलाम जाकर प्राचार्य के समक्ष RTI लगा दी RTI लगाने वाला  उमेश गुर्जर इनका ही साथी है जोकि डाबड़ी का रहने वाला है। शिकायत मे प्रभारी प्राचार्य डॉ शोभा राठौर ने  आरोप लगाते हुए बताया को 7 मई 2025 को विनोद सिहोरी एवं  चेतन गुर्जर महाविद्यालय आकर मुझ पर 11000/- (म्यारह हजार रूपये) रुपए देने के लिये दबाव बनाया और कहा कि हमारे द्वारा जिलाधीश रतलाम को आपको हटाने के लिए ज्ञापन दिया गया है। रुपए नहीं देने पर विद्यार्थीयों को बुलाकर धरना प्रदर्शन करेंगे।

इसके बाद रूपये की मांग को लेकर बार बार चेतन गुर्जर द्वारा फोन लगाया जा रहा है। जिससे शासकीय कार्य करने में बाधा उपस्थित हो रही हैं।  शिकायत मे बताया गया की  मेरा स्टाफ विक्षकीय कार्य करने हेतु स्वामी विवेकानंद वाणिज्य महाविद्यालय रतलाम जाता है। ऐसी स्थिति में शासन के समस्त कार्यों को मेरे द्वारा सम्पन्न किया जाता है भविष्य में मेरे साथ कोई अनहोनी होती है तो सम्पूर्ण जवाबदारी बिनोद सिरोही एवं  चेतन गुर्जर की रहेगी। इनके इस कृत्य से मै मानसिक रूप से प्रताडित हो रही हूँ।  शिकायत मे  प्रभारी प्राचार्य ने  उक्त समस्या का समाधान करने की मांग की.

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Sujeet Upadhyay Sujeet Upadhyay is a senior journalist who have been working for around Three decades now. He has worked in More than half dozen recognized and celebrated News Papers in Madhya Pradesh. His Father Late shri Prakash Upadhyay was one of the pioneer's in the field of journalism especially in Malwanchal and MP.